PALI SIROHI ONLINE
तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, नाना थाने में मामला दर्ज
पाली। बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में तेज गति से बाइक चलाकर दूसरी बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नाना पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि गोदान सेरी रोड पर हुई इस घटना के संबंध में लसी बाई पत्नी छोटू लाल, निवासी रोटियां फली, भारला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शांतिलाल पुत्र प्रेमाराम, निवासी रूपावास तथा नरेंद्र कुमार पुत्र गोपाराम, निवासी रामासिया, पाली ने तेज गति एवं लापरवाही से बाइक चलाते हुए प्रार्थी की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
नाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।


