PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के नेतृत्व में गठित टीम एवं जिला विशेष टीम द्वारा दिनांक 13.07.2026 को अवैध बजरी से भरे हुये डंपर नंबर आरजे-24-जीए-4059 व एस्कोर्ट वाहन बोलेरो कैंपर जीजे-08-सीआर-3093 को जब्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 143/13.07.2026 धारा 303(2), 132, 221, 3(5) बीएनएस एवं 4 (1) (ए)/21 (1) एमएमडीआर एक्ट 1957 दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1 चम्पालाल पुत्र लीलाराम राणा भील उम्र 30 साल पैशा ड्राईविंग निवासी गोल रोड जावाल पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही।
2 कैलाश पुत्र मंछाराम राणा भील उम्र 20 साल निवासी अखापुरा पुलिस थाना कैलाशनगर जिला सिरोही।
3 प्रवीणसिंह पुत्र करणसिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी जावाल पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. कसनाराम स.उ.नि. पुलिस थाना कोतवाली।
2. संजय कानि न 587, पुलिस थाना कोतवाली।
3. चेलाराम कानि न 925, पुलिस थाना कोतवाली।
4. आशिष कानि न 145, पुलिस थाना कोतवाली।
5. जिला विशेष टीम।

