• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर सीएचसी के पालना गृह में मिली नवजात बच्चीः जन्म के कुछ घंटे बाद छोड़ा, इलाज के लिए सिरोही रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0
रेवदर सीएचसी के पालना गृह में मिली नवजात बच्चीः जन्म के कुछ घंटे बाद छोड़ा, इलाज के लिए सिरोही रेफर

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित पालना गृह में मंगलवार सुबह पहली बार एक नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया। सुबह करीब 10.15 बजे पालना गृह का अलर्ट बजते ही अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और लाल रंग के कपड़े में लिपटी नवजात को तत्काल सुरक्षित अंदर लाया गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार-नवजात का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. तेजाराम ने प्राथमिकजांच की, जिसमें बच्ची की सांस रुक-रुक कर चल रही थी। उसका वजन करीब 1.9 किलोग्राम पाया गया। स्थिति को देखते हुए नवजात को तत्काल चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए सिरोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अलर्ट बजते ही सक्रिय हुआ पूरा सिस्टम

पालना गृह में सेंसर आधारित अलर्ट प्रणाली लगी हुई है।

नवजात रखे जाने के कुछ ही क्षण बाद अलार्म बजा, जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सक तुरंत मौके पर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पालना गृह का उद्देश्य उन नवजातों को सुरक्षित संरक्षण देना है, जिनकी देखभाल किसी कारणवश परिवार नहीं कर पा रहा हो।

बाल कल्याण समिति और पुलिस को सूचना

मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति और पुलिस को दे दी गई है। नियमानुसार नवजात के संरक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण और आगे की देखरेख की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीएचसी प्रभारी ने की अपील

सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि किसी परिवार के सामने ऐसी परिस्थिति हो कि वह नवजात की देखभाल नहीं कर पा रहा हो, तो बच्चे को असुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय पालनागृह में सुरक्षित तरीके से रखा जाए, ताकि उसकी जान बचाई जा सके और उसे आवश्यक चिकित्सा व संरक्षण मिल सके।

रेवदर में पालना गृह की स्थापना के बाद यह पहला मामला है, जब किसी नवजात को सुरक्षित रूप से वहां छोड़ा गया और अलर्ट प्रणाली के जरिए उसे तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

Previous Post

गुंदोज में बनेगा ₹76.02 करोड़ का 132 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन,50 गांवों के 80 हजार लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Next Post

पाली-नाड़ी में डूबा तैराक, 3 घंटे बाद बॉडी मिलीः किनारे बैठे साथियों ने सूचना दी, SDRF ने निकाला शव

Next Post
पाली-नाड़ी में डूबा तैराक, 3 घंटे बाद बॉडी मिलीः किनारे बैठे साथियों ने सूचना दी, SDRF ने निकाला शव

पाली-नाड़ी में डूबा तैराक, 3 घंटे बाद बॉडी मिलीः किनारे बैठे साथियों ने सूचना दी, SDRF ने निकाला शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page