
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-बनासकांठा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर ने शनिवार को शिवगंज का दौरा किया। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे पूर्व विधायक संयम लोढा से उनके निवास पर मुलाकात की।
2024 के लोकसभा चुनाव में बनासकांठा सीट पर कांग्रेस और भाजपा ने महिला उम्मीदवार उतारे थे। चुनाव के दौरान राज्य कांग्रेस के निर्देश पर पूर्व विधायक संयम लोढा ने गेनीबेन ठाकोर के लिए प्रचार किया था। इस चुनाव में गेनीबेन विजयी हुईं।
मुलाकात के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हनवंतसिंह मेडतियां और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश मीना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का स्वागत किया। संयम लोढा ने गेनीबेन को शिवगंज शहर की स्थापना में उनके परिवार की भूमिका और व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही अपने विधायक काल में कराए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया।


