PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रास्ता रोककर मारपीट, मोबाइल तोड़ने का आरोप; तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रानी। रानी पुलिस थाने में रास्ता रोककर मारपीट करने और मोबाइल तोड़कर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सुरेश कुमार पुत्र पुनाराम (जाति गमेती), निवासी सामोली खुना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिजोवा स्थित मामाजी मंदिर क्षेत्र में मनीष कुमार निवासी रानी स्टेशन सहित तीन लोगों ने एक राय होकर उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसका मोबाइल फोन तोड़कर नुकसान पहुंचाया।
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर रानी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


