PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
सुमेरपुर। सुमेरपुर पुलिस थाने में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, महेंद्र कुमार पुत्र रणछोड़ दास वैष्णव, निवासी नाड़ी मोहल्ला, टिंबर मार्केट, सुमेरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर सुमेरपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


