PALI SIROHI ONLINE
फोटोग्राफी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, एल्बम और पेन ड्राइव नहीं देने का आरोप
फालना। फालना पुलिस थाने में शादी की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, खुडाला फालना निवासी ज्योति कुमारी पत्नी सुरेश कुमार (जाति मेघवाल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी शादी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का कार्य करने के लिए कमलेश पुत्र कानाराम (जाति मेघवाल), निवासी जादरी को भुगतान किया गया था। आरोप है कि रुपए लेने के बावजूद उसने आज तक शादी का फोटो एल्बम और पेन ड्राइव उपलब्ध नहीं कराई, जिससे उनके साथ धोखाधड़ी हुई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर फालना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


