• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

हेड कॉन्स्टेबल हरीश पुरोहित की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टिः भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में हुआ था निधन, अधिकारी-जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर के निकट भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में बागोड़ा थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल हरीश पुरोहित (निवासी बालेरा) का निधन हो गया। शनिवार को उनके पैतृक गांव बालेरा में पूरे राजकीय सम्मान और पुलिस परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल हरीश पुरोहित शुक्रवार को अपनी बाइक से बागोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरानपीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनका निधन हो गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार को बालेरा गांव में हुए अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और परिजन उपस्थित रहे। पुलिस दल ने दिवंगत हेड कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के अनुसार, हरीश पुरोहित के परिवार में दो दिन पहले ही उनके बड़े भाई का विवाह हुआ था। घर में शादी का माहौल था, लेकिन शुक्रवार को दुर्घटना की खबर से परिवार में शोक छा गया। परिजन तत्काल सांचौर की मोर्चरी पहुंचे।

हेड कॉन्स्टेबल हरीश पुरोहित की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र और पुलिस विभाग में दुख का माहौल है।

Previous Post

बीसलपुर में श्री भैरव आई हॉस्पिटल में नेत्रदान जागरूकता हेतु बैठक आयोजित

Next Post

30.51 करोड़ का अंडरपास मंजूरः 76 मीटर लंबा और स्पैन 12 मीटर होगा; तीन साल में हुई थी 11 मौतें

Next Post

30.51 करोड़ का अंडरपास मंजूरः 76 मीटर लंबा और स्पैन 12 मीटर होगा; तीन साल में हुई थी 11 मौतें

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page