PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीसलपुर में श्री भैरव आई हॉस्पिटल बिसलपुर में नेत्रदान जागरूकता हेतु एक मीटिंग आयोजित की गई , जिसमें नेत्रदान हेतु प्रचार प्रसार पर विशिष्ट गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में चर्चा की गई , एवं इस अभियान को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया गया।
मीटिंग के दौरान एडवोकेट महेंद्र गहलोत , महावीर सिंह , इंदरचंद कटारिया,मांगीलाल जैन, हीराचंद कटारिया, प्रशासनिक अधिकारी भगवान महावीर हॉस्पिटल से इंदर सिंह, भंवरलाल जैन, भैरव विद्यालय के प्रिंसिपल नवीन जोशी, प्रतापराम ,सत्यनारायण शर्मा, जयंतीलाल जांगिड़, श्री भैरव आई हॉस्पिटल के राकेश वैष्णव एवं तकनीशियन जगदीश धवल उपस्थित रहे।


