PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-दिल्ली-कांडला राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित फोरलेन निर्माण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने सिरोही तहसील क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत सिरोही प्रथम सहित 9 गांवों में 29 किलोमीटर लंबे हिस्से के लिए कुल 104.91 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की जाएगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रशासन की ओर से संबंधित भूमि का सत्यापन कराया जा चुका है। अब अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावित लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद भूमि अधिग्रहण की आगे की प्रक्रिया पूरी कर फोरलेन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
हालांकि सिरोही से मंडार तक राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई करीब 72 किलोमीटर है, लेकिन फिलहाल पहले चरण में 29 किलोमीटर हिस्से के लिए ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्र जमीन हैक्ट. में पालड़ी 4.4173 रामपुरा 12.0198 सारणेश्वरजी 5.8676 सिंदरथ 22.8466 वाडेली 14.8967 क्षेत्र जमीन हैक्ट. में मीरपुर 3.0378 आमली 0.0261 कृष्णगंज 31.4286 सिरोही प्रथम 10.3704 कुल 104.9109 सरकार ने अधिसूचना जारी होने की तिथि 1 जुलाई 2026 से 21 दिन के भीतर प्रभावित भू-स्वामियोंऔर अन्य हितधारकों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। लिखित आपत्तियां सक्षम प्राधिकारी एसडीएम सिरोही के कार्यालय में प्रस्तुत करनी होंगी। सुनवाई के बाद सक्षम प्राधिकारी नियमानुसार अंतिम निर्णय लेंगे।

