• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बागोड़ा तहसील में प्रशासनिक फेरबदलः रामराय मीणा बने नए तहसीलदार, रामलाल का भीनमाल ट्रांसफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0
बागोड़ा तहसील में प्रशासनिक फेरबदलः रामराय मीणा बने नए तहसीलदार, रामलाल का भीनमाल ट्रांसफर

PALI SIROHI ONLINE

बागौड़ा-बागोड़ा तहसील में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने शुक्रवार देर रात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की तबादला सूची जारी की, जिसमें बागोड़ा में नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है।

वर्तमान तहसीलदार रामलाल का तबादला उप पंजीयन कार्यालय भीनमाल कर दिया गया है। उनके स्थान पर नैनवां में कार्यरत रामराय मीणा को बागोड़ा का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

बागोड़ा के नायब तहसीलदार वीरमाराम राणा को पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया गया है। उन्हें बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील में पदस्थापित किया गया है। सिणधरी में कार्यरत नायब तहसीलदार मनीष कुमार दवे का तबादला बागोड़ा किया गया है, जहां वे नए नायब तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

देर रात जारी इन आदेशों के बाद राजस्व विभाग में दिनभर तबादलों को लेकर चर्चाएं रहीं। बागोड़ा तहसील में नए अधिकारियों की नियुक्ति से राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद है। स्थानांतरित अधिकारियों के शीघ्र ही नवीन पदस्थापन स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।

Previous Post

सिरोही तहसील के 9 गांवों से गुजरेगा हाइवे, 104.91 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की जाएगी

Next Post

रामसीन रोड रेलवे फाटक पर यातायात सुचारूः ओवरब्रिज के स्टील गार्डर लॉन्चिंग का काम पूरा हुआ, 7 दिन से डायवर्ट था रूट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page