PALI SIROHI ONLINE
रानी /कृष्ण नगर में वर्षों बाद जगी विकास की रोशनी, रोड लाइट व नाला निर्माण कार्य शुरू
जय भाजपा विजय भाजपा
नगराज वैष्णव
रानी। रानी के मोकमपुरा रोड स्थित कृष्ण नगर में वर्षों से लंबित सड़क लाइट एवं पानी निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वार्ड में रोड लाइट लगाने तथा पानी निकासी के लिए नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ होने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
स्थानीय निवासी छगन माली ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान के प्रयासों से रोड लाइट एवं नाले का कार्य शुरू कराया गया है। लंबे समय से क्षेत्रवासी इन मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिसका अब समाधान शुरू हो गया है।
कृष्ण नगर के वार्डवासियों ने मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतिलाल वैष्णव, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी तथा जेईएन के.एम. शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा विकास कार्यों के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

