PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम दो बाइकों में आमने- सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा सुकरलाई गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बिठू गांव निवासी बालूराम पुत्र मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुलियावास गांव निवासी नरपत सिंह (35) पुत्र पर्वत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना पर जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

