• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोटबालियांन व सेसली में ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीण हुए लाभांवित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

बाली। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बाली उपखंड के कोट बालियान एवं सेसली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

कोट बालियान ग्राम में आयोजित शिविर के प्रभारी जितेंद्र सिंह चंपावत (तहसीलदार, बाली) रहे। इस दौरान बाली विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, बाली ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया, सहायक विकास अधिकारी अशफाक अली तथा कोट बालियान सरपंच प्रशासक हंजा बाई देवासी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं सेसली ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सरपंच प्रशासक जगदीश चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व, पंचायतीराज, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अधिकारियों ने प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कर पात्र मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

दोनों ग्रामों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और अधिकांश कार्य गांव में ही संपादित हो जाते हैं।

Previous Post

बीजापुर ग्राम  में इक्को वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बालिका घायल

Next Post

रानी /कृष्ण नगर में वर्षों बाद जगी विकास की रोशनी, रोड लाइट व नाला निर्माण कार्य शुरू

Next Post
रानी /कृष्ण नगर में वर्षों बाद जगी विकास की रोशनी, रोड लाइट व नाला निर्माण कार्य शुरू

रानी /कृष्ण नगर में वर्षों बाद जगी विकास की रोशनी, रोड लाइट व नाला निर्माण कार्य शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page