PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में इक्को वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बालिका घायल
प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर किया गया रेफर
बीजापुर। बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में इक्को वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बालिका घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक और बालिका के परिजन तत्काल उसे बीजापुर के चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुमेरपुर चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद इक्को वाहन चालक अपनी ही गाड़ी से घायल बालिका को आगे के उपचार के लिए सुमेरपुर चिकित्सालय लेकर गया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में इम्तिहान खान पुत्र बाबू खान की 10 वर्षीय पुत्री घायल हुई है। फिलहाल उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


