PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर में बच्चों के साथ मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
पाली जिले के सुमेरपुर पुलिस थाने में बच्चों के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाना थाना क्षेत्र के ठंडी बेरी निवासी गलबाराम पुत्र धनाराम गरासिया ने सुमेरपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें चोटें पहुंचाई गईं।
सुमेरपुर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

