PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पुराड़ा में पुत्र व पत्नी पर जानलेवा हमला, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पाली जिले के सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र के पुराड़ा गांव में पुत्र व पत्नी पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुमेरपुर सदर पुलिस थाने में गोमाराम पुत्र चतराराम, जाति कालबेलिया, निवासी पुराड़ा, हाल निवासी सोमेसर, तहसील देसूरी, जिला पाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पांच लोगों ने उनके पुत्र व पत्नी पर जानलेवा हमला कर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


