PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
खिंमेल रोड पर युवक का रास्ता रोककर मारपीट, अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पाली जिले के रानी पुलिस थाना क्षेत्र में खिंमेल रोड पर एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रानी थाना क्षेत्र के धणी निवासी भवानी सिंह पुत्र इंद्र सिंह राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि खिंमेल रोड पर अज्ञात दो लोगों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की।
रानी पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


