• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा में लूट की 2 वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तारः 2 युवकों को लूट के बाद सीने में मारा चाकू, एक की हालत गंभीर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 9, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा में लूट की 2 वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तारः 2 युवकों को लूट के बाद सीने में मारा चाकू, एक की हालत गंभीर

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में लूट की 2 अलग-अलग वारदातों में 2 युवकों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक भागने के प्रयास में घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार पहली घटना जनापुर चौराहे पर हुई। एक बाइक पर सवार 3 लुटेरों ने वहां से गुजर रहे एक युवक को रोका। उन्होंने उसका बैग, मोबाइल, पर्स और जेब में रखासारा सामान लूट लिया और उसके सीने में चाकू मार दिया। युवक वहीं गिर गया और आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी दूसरे स्थान पर पहुंचे और वहां भी एक अन्य व्यक्ति के सीने में चाकू मारकर उसका बैग, मोबाइल सहित अन्य सामान लूटकर भागने लगे।

घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा

पुलिस ने तीनों आरोपियों का पीछा किया। वे पिंडवाड़ा के रीको से जनापुर जाने वाले शॉर्टकट रास्ते से भाग रहे थे। रास्ते में अधिक पत्थर होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई, जिससे एक आरोपी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो अन्य आरोपियों को पकड़ लिया।

लूट की इस वारदात में लोकेश पुत्र राजूलाल गुर्जर के सीने में चाकू लगने से उसे सिरोही के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे घायल युवक को सीने में गंभीर घाव होने के कारण सिरोही ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया है।

3 घंटे में आरोपियों को दबोचा

पिंडवाड़ा थाना अधिकारी मोहनलाल सीरवी ने बताया कि लूट की वारदातें देर रात 3 बजे के बाद शुरू हुई थीं। पुलिस दल ने सुबह सूरज उगने से पहले मात्र 3 घंटे के भीतर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार आरोपियों में मोहनलाल पुत्र तुलसाराम निवासी रनेला फली हजारी के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे सिरोही के जेल वार्ड में रखा गया है। उसकी निगरानी के लिए 2 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

थाना अधिकारी मोहनलाल सीरवी ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान हेड कॉन्स्टेबल मांगीलाल गरासिया, कॉन्स्टेबल अभय गुर्जर, कॉन्स्टेबल ईश्वर देवासी अहम भूमिका की रही। पुलिस ने दोनों मामले अलग-अलग दर्ज करने के साथ ही इसकी जांच शुरू की है।

Previous Post

तखतगढ-चार साल बाद प्रशासन बिमार लाभाथीॅ के घर पहुंच दो पट्टे किए सुपुर्द तो घर मे आई खुशिया

Next Post

पाली में इलाइची, बीड़ी-सिगरेट चुरा ले गए चोरः दो महीने पहले भी हुई थी इसी जनरल स्टोर में चोरी, अभी तक नहीं लगा चोरों का सुराग

Next Post
पाली में इलाइची, बीड़ी-सिगरेट चुरा ले गए चोरः दो महीने पहले भी हुई थी इसी जनरल स्टोर में चोरी, अभी तक नहीं लगा चोरों का सुराग

पाली में इलाइची, बीड़ी-सिगरेट चुरा ले गए चोरः दो महीने पहले भी हुई थी इसी जनरल स्टोर में चोरी, अभी तक नहीं लगा चोरों का सुराग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page