PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चार साल बाद प्रशासन बिमार लाभाथीॅ के घर पहुंच दो पट्टे किए सुपुर्द तो घर मे आई खुशिया
तखतगढ 9 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया। लेकिन पीछले चार वर्षो से अपने हक और अधिकार के पटटो के लिए नगरपालिका प्रशासन को आवेदन करने के बाद लाभार्थी द्वारा चार साल तक दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर होना पड़ा आखिर गुरुवार को नगरपालिका प्रशासन स्वय लाभाथीॅ की स्वास्थ्य ठीक नही होने से उनके घर पहुंचकर एक साथ दोनो पट्टे सुपुर्द करने पर घर मे खुशिया छा गई।
अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया की शिविर में भूमि संबंधी अन्तर्गत पट्टे, उपविभाजन पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज होल्ड से फी-होल्ड पट्टे, स्टेट ग्रान्ट के तहत् पट्टे, नामान्तरण, खाँचा भूमि, लीज मुक्त प्रमाण-पत्र / ब्याज में छुट, भवन निर्माण स्वीकृति इत्यादि जन कर्यो का निस्तारण किया गया जिसमें मुख्य रूप से भबुतमल पुत्र विरचन्द (उम्र 85) निवासी ढाकी गली के पटटो के आवेदन पीछले चार वर्षो से अटके होने का मामला ध्यान में आते ही त्वरीत कार्यवाही करते हुए नियमानुसार पट्टा तैयार कर प्रार्थी से दूरभाष पर सम्पर्क कर पट्टा लेने हेतु केम्प में उपस्थित होने हेतु सुचना दी गई जिस पर जानकारी प्राप्त हुई भबुतमल का स्वास्थ्य खराब है।
उसके उपरान्त अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी एवं निर्वतमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, राजेश कुमावत, रामसिंह द्वारा भबुतमल के घर जाकर दो पट्टे उनको सुपुर्द किया गया। जैन ने खुशी जाहिर करते हुये उनके अन्य व्यवसायिक कॉम्पलेकस का बकाया नगरीय विकास कर 3.50 लाख का चैक नगर पालिका में जमा करवाने के लिए अधिशाषी अधिकारी को सुपुर्द किया गया। प्रार्थी द्वारा मुख्यमंत्री एवं पालिका प्रशासन का आभर व्यक्त किया साथ ही उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा एवं अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, निवर्तमान पार्षदगण,दिनेश कुमावत एवं समस्त पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।


