• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बारिश-भूस्खलन से ट्रेनें प्रभावित, जोधपुर-हड़पसर रेल बदले मार्ग से चलेगी, आबूरोड के यात्रियों होगी परेशानी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
बारिश-भूस्खलन से ट्रेनें प्रभावित, जोधपुर-हड़पसर रेल बदले मार्ग से चलेगी, आबूरोड के यात्रियों होगी परेशानी

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में अत्यधिक जलभराव और मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के चलते कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालितनिम्नलिखित रेल सेवाओं के मार्गों में परिवर्तन किया गया है।

गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर हड़पसर रेल सेवा, जो 6 जुलाई को जोधपुर से रवाना हुई है, अब परिवर्तित मार्ग सूरत पालधी – जलगांव – मनमाड दौंड कार्ड केबिन होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी – मैसूर रेल सेवा, जो 6 जुलाई को उदयपुर सिटी से प्रस्थान की है, वह सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन – पुणे होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 06282, मदार जंक्शन मैसूर स्पेशल रेल सेवा, जो 6 जुलाई को मदार से रवाना हुई है, वह भी सूरत -पालधी – जलगांव – मनमाड दौंड कार्ड केबिन – पुणे होकर संचालित की जाएगी।

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 22497, श्री गंगानगर -तिरुचिरापल्ली रेल सेवा, जो 6 जुलाई को श्री गंगानगर से प्रस्थान की है, वह सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन – पुणे होकर अपनी यात्रा पूरी करेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 14805, यशवंतपुर – बाड़मेर रेल सेवा, जो 6 जुलाई को यशवंतपुर से रवाना हुई है, वह परिवर्तित मार्ग दौंड – मनमाड – जलगांव पालधी सूरत होकर संचालित होगी।

Previous Post

बीजापुर में विधायक राणावतं ने जनसुनवाई में कहा-बारिश का मौषम है तेज बहते जल में उतरकर जान-जोखिम में ना डाले

Next Post

वासा में स्कूल के गेट पर छात्राओं ने लगाया तालाः टीचर्स की कमी को लेकर फूटा आक्रोश, टीसी लेने की चेतावनी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page