• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बारिश से नदी-नालों में आया-पानीः रोपसी नदी में जीप बही, ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
बारिश से नदी-नालों में आया-पानीः रोपसी नदी में जीप बही, ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया

PALI SIROHI ONLINE

जालोर। जालोर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले में औसतन 36.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 91 एमएम बारिश जसवंतपुरा और 70 एमएम भाद्राजून में रिकॉर्ड हुई। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे से देर रात तक कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ गई और कई प्राकृतिक झरने भी बहने लगे। मौसम विभाग ने जिले में बारिश का अलर्ट जारी रखा है।

बहाव में बही जीप, ग्रामीणों ने सभी लोगों को बचाया

भीनमाल क्षेत्र की रोपसी नदी में तेज बहाव के दौरान एक जीप रपट पार कर रही थी। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में जीप बहकर नीचे चली गई। जीप में कई लोग सवार थे। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में जीप को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

सुंधामाता में पानी बढ़ने पर श्रद्धालुओं को रोका

लगातार बारिश के कारण भीनमाल स्थित सुंधामाता तीर्थ क्षेत्र में चारों तरफ पानी का बहाव बढ़ गया। पहाड़ों से तेज गति से पानी आने के कारण सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। वहीं जसवंतपुरा के झरनेश्वर क्षेत्र में पहाड़ों से प्राकृतिक झरने बहते नजर आए।

बांडी, कोडी और अन्य नदियों में बढ़ी पानी की आवक

भारी बारिश के बाद जिले की प्रमुख बांडी नदी में अच्छी पानी की आवक दर्ज की गई। इसके अलावा रानीवाड़ा क्षेत्र की कोडी नदी, जालेरा कला नाला और सिलासन रामपुर नदी में भी तेज बहाव देखा गया। मंगलवार सुबह भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि सुबह से किसी भी इलाके में तेज बारिश की सूचना नहीं मिली।

Previous Post

सुंधा माता मंदिर परिसर में दो घंटे तक हुई बारिश, पहाड़ियों से उतरा पानी, झरने की तरह बहा

Next Post

साली के घर पर दीदी-जीजा की मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Next Post
साली के घर पर दीदी-जीजा की मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

साली के घर पर दीदी-जीजा की मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page