• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आकाशीय बिजली गिरने से दादा दादी पोते की मौत, खेत मे बनी झोपड़ी में सोए हुए थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
आकाशीय बिजली गिरने से दादा दादी पोते की मौत, खेत मे बनी झोपड़ी में सोए हुए थे

PALI SIROHI ONLINE

निम्बाहेडा-चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दादा, दादी और पोता शामिल हैं। ये तीनों फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने झोपड़े में सोए हुए थे।

हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे कनेरा थाना क्षेत्र के लुनखन्दा गांव में हुआ।कनेरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया- मृतकों की पहचान बद्रीलाल (40) उनकी पत्नी चंद्री बाई (38) और पोता विशाल (5) के रूप में हुई है। तीनों गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपुरा-सुखानंदजी मार्ग स्थित अपने खेत पर बने झोपड़े में रुके हुए थे। क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही थी।

पास की झोपड़ी में थे बेटा-बहू

मृतक बद्रीलाल और उनका बेटा उसी खेत पर अलग-अलग झोपड़ियों में रहते थे। हादसे के समय बद्रीलाल, पत्नी चंद्रीबाई और पोता विशाल एक ही झोपड़े में सोए हुए थे, जबकि बेटा-बहू पास की झोपड़ी में सोए थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर दोनों दौड़कर वहां पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो तीनों के शरीर से धुआं निकल रहा था।

बेटे ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और तीनों को तुरंत कनेरा सीएचसी ले गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव मॉर्च्यूरी में रखवाए, आज होगा पोस्टमॉर्टम सूचना मिलते ही कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र सिंह मय जाप्ता मौके और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शव कनेरा सीएचसी की मॉर्च्यूरी में रखवाए हैं। मंगलवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Previous Post

रानी-पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल भाटी का जन्मदिवस मनाया, हितेष गुप्ता के पुनः अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान

Next Post

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी निलंबितः सरकारी ऑफिस को बनाया आवास, मोबाइल यूनिट के निजी इस्तेमाल का आरोप

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page