PALI SIROHI ONLINE
रानी-पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल भाटी का जन्मदिवस मनाया, हितेष गुप्ता के पुनः अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान
रानी। आईएफडब्ल्यूजे रानी उपखंड के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल भाटी के जन्मदिवस के अवसर पर तथा रानी पत्रकार संघ आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष पद पर हितेष गुप्ता के पुनः निर्वाचित होने पर पत्रकारों ने रानी गांव रोड स्थित भाटी के कार्यालय पहुंचकर दोनों का माल्यार्पण एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने बाबूलाल भाटी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं हितेष गुप्ता के दोबारा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जीतू गोयल (खोड़), अजय जैन, अशोकसिंह राजपुरोहित एवं नगराज वैष्णव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द एवं पत्रकार एकता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल भाटी का जन्मदिवस मनाया , हितेष गुप्ता के पुनः अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान


