• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल-पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग महिला की मौतः भतीजे पर लगा हत्या का आरोप, बाजार जाते समय लाठी-डंडों से किया था हमला; मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
भीनमाल-पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग महिला की मौतः भतीजे पर लगा हत्या का आरोप, बाजार जाते समय लाठी-डंडों से किया था हमला; मामला दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल पुलिस थाने में एक महिला की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। महिला के परिजनों ने एक व्यक्ति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी केसाराम बागरी निवासी भागल सेफ्टा ने पुलिस थाना भीनमाल में दी रिपोर्ट में बताया कि उनके भतीजे द्वारा लंबे समय से परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। आरोपी रात में घर पर धारदार हथियार लेकर भी आता था, जिसके चलते परिवार डर के कारण गांव छोड़करबेरे खेत पर रहने लगा।

लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

रिपोर्ट में बताया गया कि 19 मार्च को परिवार के सदस्य भीनमाल के माघ चौक जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी ने पीछा कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थी की माता सदनो देवी (65) पत्नी खेताराम के सिर पर लाठी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।

सिर पर चोट लगने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले से रंजिश रखता था और पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां दे चुका था। प्रार्थी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

चामुंडेरी में महिलाओं ने की गणगौर की पूजा, नाचते गाते हुए अमर सुहाग की कामना की

Next Post

शिवगंज-बालाजी सेवा संस्थान में बुजुर्ग की मौतः पुलिस ने जांच शुरू की, निगरानी में अंतिम संस्कार के निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page