• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज-बालाजी सेवा संस्थान में बुजुर्ग की मौतः पुलिस ने जांच शुरू की, निगरानी में अंतिम संस्कार के निर्देश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
शिवगंज-बालाजी सेवा संस्थान में बुजुर्ग की मौतः पुलिस ने जांच शुरू की, निगरानी में अंतिम संस्कार के निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में शिवगंज शहर के केसरपुरा रोड स्थित श्री बालाजी सेवा संस्थान परिसर में एक बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिवगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार अपनी निगरानी में करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह बुजुर्ग चार दिन पहले अस्पताल से गंभीर बीमार हालत में संस्थान लाए गए थे। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संस्थान के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि मृतक का कोई परिजन नहीं है।

शिवगंज थाना अधिकारी बाबूलाल राणा दल सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और मृतक की पहचान तथा पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

:

परिजनों के अभाव में अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस की स्थिति थी, जिस पर पुलिस ने संस्थान को हिंदू रीति-रिवाज से शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में करवाने के निर्देश दिए।

Previous Post

भीनमाल-पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग महिला की मौतः भतीजे पर लगा हत्या का आरोप, बाजार जाते समय लाठी-डंडों से किया था हमला; मामला दर्ज

Next Post

पाली-35 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, गर्दन टूटी: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर खड़ा था, दीवार भी टूटकर ऊपर गिरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page