• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी में महिलाओं ने की गणगौर की पूजा, नाचते गाते हुए अमर सुहाग की कामना की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
चामुंडेरी में महिलाओं ने की गणगौर की पूजा, नाचते गाते हुए अमर सुहाग की कामना की

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी ग्राम में गणगौर पर्व को महिलाओं ने उत्साह पूर्वक मनाया। नवयुवतियां और नवविवाहित, विवाहित महिलाओ ने गणगौर और ईशर की प्रतिमाएं बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की और मंगल गीतों के साथ गणगौर के बनोरे निकाल व गांव के मंदिर में गणगौर मेले का आयोजन किया गया।

गणगौर पर्व के दौरान महिलाओ ने गणगौर और ईशर का श्रृंगार सिंजारा कर उनकी पूजा की।  जिसमें विशेष रूप से मीठे पकवान बनाए गए। बनोरे के लिए महिलाओ ने गणगौर माता को गेहूं व चने की घुघरी का भोग लगाकर पूजन किया।

तम्मना अग्रवाल ने बताया कि गणगौर पर्व पर माताओं बहनो ने मां पार्वती और भगवान शंकर से अमर सुहाग, दीर्घायु खुशहाल दांपत्य जीवन, सुख-समृद्धि और निरोगता की कामना की। इस दौरान विशेष रूप से गेहूं और चने की घुघरी का भोग लगाया गया।

महिलाओं ने एकत्रित होकर गाजे बाजे के साथ गणगौर व ईशर की सवारी निकाली। यह सवारी गांव के मुख्य रास्तों से होती हुई मुख्य बाजार से ठाकुर जी मन्दिर पहुची, जहां गणगौर मेले का आयोजन कर पूजन किया गया।

Previous Post

सांडेराव-सुहागिनों ने व्रत रख पीपल की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की मांगी मन्नतें

Next Post

भीनमाल-पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग महिला की मौतः भतीजे पर लगा हत्या का आरोप, बाजार जाते समय लाठी-डंडों से किया था हमला; मामला दर्ज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page