PALI SIROHI ONLINE
बाली-कुंडाल नदी में उफान से सड़क निर्माण कार्य रुका, नदी में पहली बार तेज बहाव
बाली उपखंड के आदिवासी क्षेत्र कुंडाल गांव में हुई अच्छी बारिश के बाद कुंडाल नदी में इस मानसून पहली बार तेज बहाव देखने को मिला। नदी में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है, वहीं निर्माणाधीन सड़क का कार्य अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, सिरवल से भीमाणा होते हुए कुंडाल और बीजापुर तक बन रहे सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर था। लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण कुंडाल नदी उफान पर आ गई, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो गया और काम रोकना पड़ा। वही सड़क पर जगह जगह पेड़ भी गिरे जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी
स्थानीय लोगों का कहना है कि अच्छी बारिश से नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ी है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भी राहत मिली है। हालांकि, नदी में तेज बहाव के कारण निर्माण कार्य फिलहाल बाधित हो गया है। बारिश थमने और जलस्तर सामान्य होने के बाद सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।
वीडियो



