• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली विधान सभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी ने सेवाडी बीजेपी मंडल की बैठक ली, भाटी का सेवाडी में हुआ स्वागत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली विधानसभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी ने सेवाड़ी भाजपा मंडल की बैठक ली, कार्यकर्ताओं से किया संगठन विस्तार पर मंथन

बाली। भारतीय जनता पार्टी के बाली विधानसभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी के सेवाड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान आयोजित भाजपा सेवाड़ी मंडल की बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन की नीतियों को घर-घर तक ले जाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस दौरान सेवाडी मंडल अध्यक्ष मोहन लाल चौधरी,मंडल महामंत्री किशोर मेवाडा,सवा राम देवासी,मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, जेठू भारती, भगा राम देवासी मंडल उपाध्यक्ष, छगन छिपा, महावीर सिंह, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश पालीवाल, शंकर सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को लेकर अपने सुझाव रखे तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रताप सिंह भाटी का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बाली विधान सभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी ने सबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में बीजेपी की भजनलाल शर्मा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को हर् घर तक पहुचाने ओर पात्र परिवारों को लाभान्वित करवाने की बात कही।

Previous Post

सांडेराव-भीषण हादसे में गुजरात के डिम्पल व आबुरोड के जेताराम देवासी के शव परिजनों को सुपुर्द, दो टेलरों के बीच चकनाचूर हुई कार

Next Post

जगन्नाथ पुरी से शाम 4 बजे तखतगढ़ पहुचेगा जगन्नाथ जी की रथ यात्रा,नगर प्रवेश के बाद मुख्य बाजार होते हुए चकी गली श्री राधा माधव माधुरीय धाम पहुंचेगी

Next Post
जगन्नाथ पुरी से शाम 4 बजे तखतगढ़ पहुचेगा जगन्नाथ जी की रथ यात्रा,नगर प्रवेश के बाद मुख्य बाजार होते हुए चकी गली श्री राधा माधव माधुरीय धाम पहुंचेगी

जगन्नाथ पुरी से शाम 4 बजे तखतगढ़ पहुचेगा जगन्नाथ जी की रथ यात्रा,नगर प्रवेश के बाद मुख्य बाजार होते हुए चकी गली श्री राधा माधव माधुरीय धाम पहुंचेगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page