• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पालडी एम-मोरली चौराहे पर दो पक्ष भिड़े, 7 घायल, 9 गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पोसालिया | पुलिस थाना पालड़ी एम क्षेत्र के मोरली चौराहे पर गुरुवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में बेलचा भी चला। दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालात काबू किए।

पुलिस थाना पालड़ी एम के एएसआई देवाराम मीणा ने बताया कि गांव पालड़ी एम के मोरली चौराहे पर नाथ परिवार के दो पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी। बरलूट निवासी बादल नाथ पुत्र जवाहर नाथ का मोरली निवासी पूरण नाथ पुत्र गुलाब नाथ देवासी से विवाद हुआ। बात मारपीट तक पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोसालिया लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए सिरोही रेफर किया गया। पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Previous Post

शिवगंज-मिर्गी की बीमारी छुपा शादी कराने का आरोप, 15 लाख मांगने पर 9 पर केस

Next Post

30 सितंबर तक वाहनों की आरसी रिन्यू पर पेनल्टी में मिलेगी राहत

Next Post
30 सितंबर तक वाहनों की आरसी रिन्यू पर पेनल्टी में मिलेगी राहत

30 सितंबर तक वाहनों की आरसी रिन्यू पर पेनल्टी में मिलेगी राहत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page