PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में मानपुर से आकरा भट्टा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल कोमा में चला गया।
जानकारी के अनुसार ब्रह्मकुमारीज संस्था में काम करने वाले विवेक सड़क पर पैदल जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों को सड़क किनारे, जब घायल अवस्था में व्यक्ति पड़ा मिला तो पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर ग्लोबल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स ने बताया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे कोमा में हैं। घायल के नाक, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं।


