• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-भाजपा नगर मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबुरोड-भाजपा नगर मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया।

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल आबूरोड द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  मदन राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ राजकीय अस्पताल, आबूरोड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सेवा ही संगठन” है। पार्टी सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं सहयोग पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

इसी भावना के अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के जन्मदिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करने का प्रयास किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। उपस्थित जनों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के निरंतर विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।

कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल , निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण , महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा साबिर कुरैशी , मनीष जैन, पूर्व ओबीसी जिला अध्यक्ष मनीष मोरवाल , मण्डल उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, मुकेश मोदी, मंत्री अशोक माली, प्रीति वाजपेयी, आईटी प्रभारी संजय चौहान, निर्वतमान पार्षद राजेन्द गहलोत , दीपक कुमार, अमर सिंह,अभिषेक मेरु,सुरेखा मोदी,इम्मामुदिन , मदन कोली, भेरू गोयल, हलीफ़ बेलिम, आकाश माली, गोपाल कीर, आलोक गौड़,राजेन्द्र सोलंकी, कमलेश बंजारा,सुनीता जैन, हितेंद्र सिंह,पंकज कुमावत,हनुमान, प्रकाश, अरबाज खान, उपस्थित रहे ।

Previous Post

आबूरोड-अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्करः गंभीर चोट के कारण कोमा में पहुंचा घायल, आकरा भट्टा मार्ग पर हुआ हादसा

Next Post

पाली-अवैध MD के साथ गिरफ्तार तीनो आरोपी रानी व मारवाड़ जक्शन निवासी,कार भी जब्त

Next Post
पाली-अवैध MD के साथ गिरफ्तार तीनो आरोपी रानी व मारवाड़ जक्शन निवासी,कार भी जब्त

पाली-अवैध MD के साथ गिरफ्तार तीनो आरोपी रानी व मारवाड़ जक्शन निवासी,कार भी जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page