PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेंद्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ सप्लायरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय् टीम ने मुखबीर की ईत्तलानुसार नेशनल हाईवे-27 टोलनाका उडवारिया पर आबुरोड से सरूपगंज की तरफ जाने वाले हाईवे पर नाकाबंदी शुरू की दौराने नाकाबंदी आबूरोड की तरफ से एक सफेद स्वीफ्ट कार नं. आरजे 19-सीजी-1746 तेजगति से आते हुए दिखाई दी, जिसे रूकवाया गया तो वाहन स्वीफ्ट कार में दो व्यक्ति बैठें पाये गये जो पुलिस नाकाबंदी को देखकर घबराने लगे। जिस पर कार की तलाशी ली गई तो कार में खलासी सीट के नीचे एक पीले रंग की टेप लगा हुआ पैकेट मिला तथा एक पैकेट मीटर बोर्ड के उपर डेस्क कवर के अन्दर एक प्लास्टिक की थैली में काले रंग का पदार्थ भरा हुआ मिला। जिस पर तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी स्वीफ्ट कार को जब्त कर 02.042 किलोग्राम अफीम दूध को बरामद किया जाकर सप्लायर इमाम खां व राजु पावड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की एवं अवैध मादक पदार्थ में प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। जिसकी अनुमानित किमत करीब 10 लाख रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. इमाम खां पुत्र रसुल खां जाति मुसलमान आयु 32 साल निवासी नंदवान पुलिस थाना विवेक विहार जिला जोधपुर।
02. राजु पावड पुत्र गोपाराम जाति पावड जाट आयु 23 साल निवासी नंदवान पुलिस थाना विवेक विहार जिला जोधपुर।
पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश नि.पु., थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज। (विशेष भूमिका)
2. ओमप्रकाश हैड कानि. 633, पुलिस थाना सरूपगंज।
3. शंकरलाल हैड कानि. 374, पुलिस थाना सरूपगंज।
4. पुनाराम कानि. 400, पुलिस थाना सरूपगंज। (विशेष भूमिका)
5. पुखराम कानि. 61, पुलिस थाना सरूपगंज।
6. तेजाराम कानि. 464 पुलिस थाना सरूपगंज।
7. बाबुलाल कानि. 410. पुलिस थाना सरूपगंज।
8. दिनेशकुमार कानि. 807, पुलिस थाना सरूपगंज।
9. फतेहदान कानि. 465, पुलिस थाना सरूपगंज।
10. ईश्वरलाल कानि. 310, पुलिस थाना सरूपगंज।
11. ओमप्रकाश कानि. 292, पुलिस थाना सरूपगंज।
