PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व अशोक कुमार आंजणा, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री मय जाब्ता द्वारा प्रकरण सं. 79 दिनांक 28.06.2026 धारा 103 (1), 238 (ए), 190, 191(2), 191 (3) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 28.06.2026 को वक्त 08:20 एएम पर जरिये टेलिफोन ईत्तला मिली की गांव आमलारी में अभय पुत्र कालुराम जाति पुरोहित उम्र 35 साल निवासी आमलारी के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट व गंम्भीर चोट लगने से सीएचसी सिलदर लेकर आये है जिस पर भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी मय जाब्ता सीएचसी सिलदर पहुंच परिजनों से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि इलाज हेतु कालन्द्री अस्पताल लेकर जा रहे है जिस पर सिलदर से रवाना होकर कालन्द्री अस्पताल आये जिस पर एमओ कालन्द्री ने अभय राजपुरोहित को मृत घोषित किया मृतक की लाश को उसके परिजनों की उपस्थिति में मोर्चरी रूम में रखवाई गई जिस पर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि पानी की नाली के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी जिस पर घेवराराम पुत्र हंसाजी जाति दर्जी निवासी आमलारी व उनके लडके भरतकुमार, अमृत कुमार, नटवरलाल वगैरा ने मिलकर अभय राजपुरोहित के साथ मारपीट की थी जिस पर प्रार्थी की रिपोर्टनुसार प्रकरण संख्या 79 दिनांक 28.06.2026 धारा 103(1),238 (ए),190,191 (2), 191 (3) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- दौराने अनुसंधान घटनास्थल का निरीक्षण एमओबी टीम, एमओयू यूनिट और फोरेंसिक टीम द्वारा किया गया व घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मंदिर व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर फुटेज़ लिये व मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जाकर वारिसान को सुपुर्द की गई। तथा प्रकरण में वांछित अभियुक्त घेवाराम, भरत कुमार, अमृतलाल व नटवरलाल को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.घेवाराम पुत्र हंसाजी जाति दर्जी उम्र 65 साल पेशा सिलाई कार्य निवासी आमलारी पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
2.भरत कुमार पुत्र घेवाराम जाति दर्जी उम्र 30 साल पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी आमलारी पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
3.अमृतलाल पुत्र घेवाराम जाति दर्जी उम्र 28 साल पेशा सिलाई कार्य निवासी आमलारी पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
4.नटवरलाल पुत्र घेवाराम जाति दर्जी उम्र 24 साल पेशा सिलाई कार्य निवासी आमलारी पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1 भवानीसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2 गंगाराम हैड कानि. 440 पुलिस थाना कालन्द्री।
3 राजुराम कानि. 437 पुलिस थाना कालन्द्री।
4 विनोद कुमार कानि. 594 पुलिस थाना कालन्द्री।
5 सुरेश कुमार कानि. 853 पुलिस थाना कालन्द्री।
6 राजेन्द्र कुमार कानि. 1029 पुलिस थाना कालन्द्री।
7 महेन्द्र राणा कानि. 1047 पुलिस थाना कालन्द्री।

