PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-सुंधामाता पर्वत पर श्री चामुंडा माता ट्रस्ट के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 और 2 जुलाई को स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम ट्रस्ट की स्थापना के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
महोत्सव के लिए ट्रस्ट की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।1 जुलाई को भजन संध्या
ट्रस्ट अध्यक्ष ईश्वरसिंह देवल ने बताया कि 1 जुलाई को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें भजन गायक प्रकाश माली एंड पार्टी (बालोतरा) और आशा वैष्णव एंड पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
2 जुलाई को नवचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती और ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह दिन धार्मिक अनुष्ठानों और सम्मान समारोह के लिए समर्पित होगा।
ये रहे मौजूद
महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष ईश्वरसिंह देवल, पूरणसिंह देवल (गजापुरा), शम्भुसिंह देवल पूरण, सम्पतराज अग्रवाल, प्रमोद दवे, प्रदीपसिंह देवल (मालवाड़ा), व्यवस्थापक जितेंद्रसिंह राठौड़, एएसआई महिपालसिंह, मानमहेंद्रसिंह, देवेंद्रसिंह, अर्जुनसिंह सहित कई ट्रस्ट पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


