• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कूली विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमलाः एक की हालत गंभीर, पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर-डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र की बाहुबली कॉलोनी में दो दिन पहले स्कूल में हुए विवाद के बाद एक युवक ने धारदार चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों को तत्काल सागवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

फोन पर मिली सूचना, बचाने पहुंचे साथी

गामड़ा निवासी कीर्ति कलाल को फैजल नामक व्यक्ति का फोन आया कि बाहुबली कॉलोनी में उसके चचेरे भाई के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कीर्ति कलाल अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया।बीच-बचाव के दौरान चाकू से हमला

मौके पर तीन युवक कीर्ति कलाल के भाई के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब कीर्ति और उसके साथियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने धारदार चाकू से पीड़ित युवक की दाहिने बाजू पर वार कर दिया। इसके बाद बीच में आए अन्य के पेट के पीछे चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कूल के विवाद की रंजिश बताई जा रही वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल युवक और आरोपी के बीच दो दिन पहले स्कूल में किसी बात को लेकर विवादहुआ था। आरोप है कि उसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजना बनाकर हमला किया।

आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
शोर-शराबा होने पर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
कीर्ति और उसके साथियों ने दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रार्थी कीर्ति कलाल की शिकायत पर सागवाड़ा थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Previous Post

नाना-भीमाणा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Next Post

सुंधामाता में स्वर्ण जयंती महोत्सवः 1-2 जुलाई को होगा आयोजन, मंदिर की हो रही सजावट

Next Post

सुंधामाता में स्वर्ण जयंती महोत्सवः 1-2 जुलाई को होगा आयोजन, मंदिर की हो रही सजावट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page