PALI SIROHI ONLINE
सोजत-रावणा राजपूत समाज का तीसरा तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को सोजत रोड स्थित महादेव वाटिका में आयोजित किया गया। इस समारोह में समाज की 55 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सोजत विधायक शोभा चौहान, कृषि विपणन बोर्ड राजस्थान जयपुर के संयुक्त निदेशक केसरसिंह सोलंकी, क्रांतिकारी भजन सम्राट छोटूसिंह रावणा और सहकारीसमिति समस्याएं जयपुर से रणजीतसिंह परिहार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सही मार्गदर्शन देने पर जोर दिया
विधायक शोभा चौहान ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाएं समाज की धरोहर हैं। उन्होंने जोर दिया कि ये प्रतिभाएं अपने हुनर और कौशल के दम पर देश और दुनिया में समाज का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताते हुए हर समाज के लिए इनकी आवश्यकता पर बल दिया।
अन्य अतिथियों ने कहा कि इन उभरती हुई प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन मिलने पर वे अपना मुकाम हासिल करेंगी और समाज का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास और उन्नति के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जयसिंह सांखला, गजेंद्रसिंह और मदनसिंह इंदा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाज के सदस्य मौजूद थे।


