PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही शहर में रविवार को एक श्रमिक मकान की छत पर आरसीसी का काम करते समय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सिरोही शहर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक मकान में हुई। आरसीसी का कार्य करते समय अचानक पैर फिसलने से श्रमिक काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया।
श्रमिक के गिरते ही वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे उठाया। उन्होंने एक निजी वाहन की मदद से घायल श्रमिक को तुरंत सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल श्रमिक का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने हाथ में फ्रैक्चर की आशंका के चलते एक्स-रे करवाया और सिर की चोट की जांच के लिए सीटी स्कैन भी किया। डॉक्टरों ने उससे बातचीत कर घटना के बारे में पूछताछ भी की।
ट्रॉमा सेंटर में शुरुआती इलाज के बाद जब श्रमिक को कुछ आराम मिला, तो उसे वार्ड में भर्ती कर आगे का इलाज किया जा रहा है।

