• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भन्दर ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भन्दर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135 वां एपिसोड
बाली उपखण्ड के भन्दर ग्राम स्थित बूथ संख्या 321 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 135 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।

यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं तथा पाली जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नाणा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवरलाल बोहरा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश बोहरा, रमेश बोहरा, ईश्वरलाल बोहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज में प्रसारित करने के आह्वान के साथ हुआ।

Previous Post

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न

Next Post

सिरोही-पैर फिसला और छत से गिरा मजदूरः आरसीसी के काम के दौरान हादसा, सिरोही ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

Next Post
सिरोही-पैर फिसला और छत से गिरा मजदूरः आरसीसी के काम के दौरान हादसा, सिरोही ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

सिरोही-पैर फिसला और छत से गिरा मजदूरः आरसीसी के काम के दौरान हादसा, सिरोही ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page