• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर-गौसेवा के लिए उमड़ा श्रद्धा का सागर, बावड़ी ग्रामवासियों ने दिया 51 हजार रुपये का सहयोग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 26, 2026
in Local
0
आहोर-गौसेवा के लिए उमड़ा श्रद्धा का सागर, बावड़ी ग्रामवासियों ने दिया 51 हजार रुपये का सहयोग

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गौसेवा के लिए उमड़ा श्रद्धा का सागर, बावड़ी ग्रामवासियों ने दिया 51 हजार रुपये का सहयोग

भजन संध्या में गौरक्षक फोर्स सेवा समिति का हुआ सम्मान, बीमार एवं घायल गौवंश की सेवा को बताया सर्वोच्च धर्म

तखतगढ़ 26 जून (खीमाराम मेवाडा) गौसेवा एवं जीवदया की पावन भावना को समर्पित एक प्रेरणादायी आयोजन में आहोर तहसील के नौसरा बावड़ी स्थित भजन संध्या के दौरान गौरक्षक फोर्स सेवा समिति, तखतगढ़ के सेवा कार्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम बावड़ी की गोपाल विकास सेवा समिति तथा समस्त ग्रामवासियों ने बीमार एवं घायल गौवंश की सेवा, सुरक्षा तथा प्रस्तावित गौ ट्रोमा सेंटर के निर्माण कार्य में सहयोग स्वरूप 51 हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट की।

कार्यक्रम में देशू मठ के रतन भारती तथा बावड़ी के दशरथ सिंह देवड़ा के हाथो से यह सहयोग राशि गौरक्षक फोर्स सेवा समिति को सौंपी गई। साथ ही, गौसेवा में निरंतर समर्पित रहने वाली टीम का माल्यार्पण एवं सम्मान कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि जब भी क्षेत्र में किसी बीमार, घायल अथवा असहाय गौवंश की सूचना मिलती है, गौरक्षक फोर्स सेवा समिति की टीम बिना विलंब मौके पर पहुंचकर सेवा कार्य में जुट जाती है। इसी निस्वार्थ सेवा भावना से प्रेरित होकर ग्रामवासियों ने गौसेवा के इस पुण्य अभियान में आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

भजन संध्या का वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं गौसेवा के संकल्प से ओतप्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौसंरक्षण को सामाजिक एवं धार्मिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत अभियान में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Previous Post

लखनऊ हादसे के बाद तखतगढ़ में भी उठे बड़े सवाल: क्या यहां भी नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?

Next Post

तखतगढ़ में मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक धूमधाम से निकाला

Next Post
तखतगढ़ में मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक धूमधाम से निकाला

तखतगढ़ में मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक धूमधाम से निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page