• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

150 गांवों में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठः बैठक में लिया फैसला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
150 गांवों में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठः बैठक में लिया फैसला

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक सिरोही जिला कार्यालय में हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का स्थापना दिवस 24 जून से 30 जून तक सिरोही जिले के 150 गांवों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से मनाया जाएगा।इस अवसर पर धर्म जागरण, संगठन विस्तार एवं हिन्दू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विराट शस्त्र रैली भी निकालेंगे

बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसी क्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में एक विराट शस्त्र रैली के आयोजन की घोषणा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि यह रैली हिन्दू समाज में आत्मबल, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देगी।

सभी कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक सफल बनाने का आह्वान किया गया। संगठन ने संकल्प लिया कि सिरोही जिले में व्यापक स्तर पर धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से हिन्दू समाज को जागरूक एवं संगठित किया जाएगा।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रकाश माली, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, इंडिया हेल्थ लाइन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोयली, जिला गोरक्षा प्रमुख राम लाल देवासी, तहसील अध्यक्ष अतुल रावल, तहसील मंत्री कमलेश माली, कपड़ा एसोसिएशन अध्यक्ष माधो सिंह, राष्ट्रीय व्यापार परिषद के जिला प्रभारी नरेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नंद किशोर, अबुराज अध्यक्ष रवि सिंदल, आशीष शर्मा, जोगेश प्रजापत, बहादुर सिंह, महेंद्र और सवाराम वागरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

खिंवाड़ा- डायलाना कलां गांव में हुई लूट की वारदात का पर्दाफास, चार आरोपी गिरफ्तार पुछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार

Next Post

गरासिया समाज का पहला महिला सम्मेलनः बाल विवाह रोकने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

Next Post
गरासिया समाज का पहला महिला सम्मेलनः बाल विवाह रोकने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

गरासिया समाज का पहला महिला सम्मेलनः बाल विवाह रोकने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page