• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खिंवाड़ा- डायलाना कलां गांव में हुई लूट की वारदात का पर्दाफास, चार आरोपी गिरफ्तार पुछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
खिंवाड़ा- डायलाना कलां गांव में हुई लूट की वारदात का पर्दाफास, चार आरोपी गिरफ्तार पुछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (IPS) के कुशल निर्देशन में तथा चैनसिंह महेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बाली) एवं  पारस चौधरी, वृत्ताधिकारी (वृत्त बाली) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी उगमराज सोनी (नि.पु.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

घटना का विवरणः प्रार्थी जगाराम पुत्र घीसारामजी, जाति सीरवी, उम्र 54 साल, पैशा व्यापार, निवासी डायलाना कलों बेरा सदान पुलिस थाना खिवाडा जिला पाली ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि दिनांक 22.06.2026 को दिन में करीब 03.35 पीएम के आस पास श्री जीजीवड आईमाताजी मन्दिर डायलाना कलां गेट के सामने घर के बाहर से एक बाईक पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी की माता हीरी उर्फ हीरकी पत्नि घीसाराम सीरवी के पहनी सोने की कंठी को लूटकर फरार हो जाना वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं. 118 दिनांक 24.06.2026 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।किये गए प्रयासः थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साथ ही, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पारंपरिक पुलिसिंग एवं तकनीकी सहायता की मदद से लूट की वारदातों में वांछित आरोपियों को दस्तयाब किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा लूट की वारदात स्वीकार करने पर उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, मुलजिमों से माल-मशरूका बरामदगी के प्रयास जारी हैं। वारदात के तरीकों को देखते हुए आरोपियों से अन्य चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी है।

गठित टीमः-
1.  उगमराज सोनी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
2. बरकत अली स.उ.नि. पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
3. कुंजबिहारी मु.आ. 1298 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
4.रामकिशन कानि. 1766 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली (विशेष भूमिका)
5. जसवंतसिंह गुर्जर कानि. 1399 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली (विशेष भूमिका)
6. रविन्द्रसिंह कानि. 792 पुलिस थाना खिंवाडा जिला पाली।
7. शैलेन्द्र भाटी कानि. 1804 साईबर सैल जिला पाली।
8. जोगेन्द्रसिह कानि. 121 साईबर सैल जिला पाली।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
अशोक उर्फ आदेश सेठीया पुत्र  अमृतलाल सेठियां उम्र 28 साल निवासी मैन बाजार देसुरी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (राज.)
नवीन चौहान पुत्र प्रकाश छीपा उम्र 22 साल निवासी घाँचियों का वास देसुरी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (राज.)
आसिफ खान पुत्र रमजान खान उम्र 23 साल निवासी नाल का दरवाजा पटवारघर के पास देसुरी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (राज.)
नरेश मेघवाल पुत्र श्री जसाराम उम्र 24 साल निवासी मेघवालों का बड़ा वास देसुरी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (राज.)

Previous Post

रानी पुलिस थाने में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Next Post

150 गांवों में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठः बैठक में लिया फैसला

Next Post
150 गांवों में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठः बैठक में लिया फैसला

150 गांवों में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठः बैठक में लिया फैसला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page