• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जर्जर सड़क- बोसा गांव में पलटी टैक्सी, ग्रमीणों ने जताया रोष; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के भाखर क्षेत्र में जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। बुधवार को क्षेत्र के बोसा गांव में एक टैक्सी पलटने की घटना से ग्रामीणों में रोष है।

जगह-जगह बने दो-दो फीट की गड्ढे

गांव वालों ने बताया- सड़क का निर्माण साल 2006-07है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसमें जगह-जगह करीब दो-दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बेकाबू होकर पलटी टैक्सी

बुधवार को सड़क की खराब स्थिति के कारण एक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसने ग्रामीणों की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ठोस कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में ग्रामीण हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

आंदोलनरत ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल सड़क निर्माण की स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारंभकराने की मांग की है।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की लगातार अनदेखी से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और वे अपनी समस्याओं के समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं।

Previous Post

रानी-केनपुरा रोड आश्रम के पास की गली पर गंदे पानी की समस्या से आमजन परेशान, प्रशासन मौन

Next Post

रायरा कला ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Next Post
रायरा कला ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

रायरा कला ग्रामीण सेवा शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page