• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मेष;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी अपनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अनिर्णय से बड़े सौदे हाथ से निकल सकते हैं। सूझबूझ से विवाद टालने में सफल रहेंगे। भाग्योदय के नए और सुनहरे अवसर मिलेंगे। आस्था बढ़ेगी।

वृष;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला: लगातार संदेह बना रहेगा। फैसले लेने में संकोच रहेगा। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर होगा। अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। बाहरी दखलअंदाजी से बचें, परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग लालः जोखिम उठाने के लिए सही समय है। संपत्ति विवाद सुलझेंगे। अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी से बचें, मुश्किल हो सकती है। नए काम में सबका सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क;शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी : जामुनी: निजी काम के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। सही वक्त पर फैसला न लेने से नुकसान हो सकता है। साझेदारी में बड़ा काम शुरू करने के योग हैं। धन संबंधी मामलों में विवाद से बचें।

सिंह;शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: साझेदारी में बड़ा काम शुरू करने के योग हैं। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है। युवाओं को काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। लोग आपसे नाराज रहेंगे।

कन्या;शुभ अंक 9, शुभ रंग काला: विरोधियों को अपनी बात से सहमत कर लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। काम आसानी से बनते चले जाएंगे। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे।

तुला शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी: जो जैसा चल रहा है उसे संभालें। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बना सकते हैं। युवाओं को करियर की चिंता रहेगी। मेहमानों के आने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव हो सकता है।

वृश्चिक;शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : कार्यस्थल की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सहज दिखने वाले कामों में भी नई चुनौतियां आ सकती हैं। लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें। घर में मांगलिक खर्च के योग हैं।

धनु;शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद पारिवारिक कारणों से यात्रा के योग हैं। सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च होने की संभावना है। मन में अज्ञात भय बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आश्वासन मिल सकता है। व्यस्तता रहेगी।

मकर;शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : कार्यस्थल पर सहयोग मिलने से सफलता की राह आसान होगी। जीवनसाथी के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। सपनों को साकार करने के लिए आप कोई भी जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे।

कुंभ;शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : कार्यक्षेत्र में संपकों का लाभ मिलेगा। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। असमंजस की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। परिवार एवं मित्रों के सहयोग से लक्ष्य साधने में सफल होंगे। विनम्र रहें।

मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। व्यापारिक योजनाओं में धीमी गति नुकसान पहुंचाएगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Previous Post

बेटी ने पिता पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोपः बचपन से ही बना रहा शिकार, विरोध करने पर मारपीट करता था; पॉक्सो केस दर्ज

Next Post

बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत, सांत्वना देने वाले भी रो पड़े

Next Post
बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत, सांत्वना देने वाले भी रो पड़े

बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत, सांत्वना देने वाले भी रो पड़े

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page