• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोसेलाव श्मशान घाट का होगा कायाकल्प, विकास कार्य शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर-कोसेलाव पंचायत क्षेत्र के श्मशान घाट में सौंदर्याकरण एवं विकास होंगे। पंचायत की ओर से परिसर को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार श्मशान घाट में लंबे समय से सीसी ब्लॉक नहीं होने से अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़ और अव्यवस्था के कारण आवागमन कठिन हो जाता था। अब पंचायत द्वारा शुरू किए विकास कार्यों से समस्या के समाधान की उम्मीद है।

ग्राम प्रशासक सोनी देवी पत्नी हनुमान भाटी, पंचायत विकास अधिकारी भगवंत सिंह एवं वार्ड पंच करण चौधरी नेबताया कि श्मशान घाट की स्थिति को देखते हुए इसके नवीनीकरण का निर्णय लिया। योजना के तहत पूरे परिसर में सीसी ब्लॉक बिछाए जा रहे हैं, इससे आवागमन सुगम होगा और परिसर अधिक स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनेगा।

उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त राशि का उपयोग नियमानुसार जनहित के कार्यों में किया जा रहा है। पंचायत का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वच्छता को बढ़ावा देना है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट के विकास से अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक स्थल की व्यवस्थाओं में सुधार होगा। कार्य के निरीक्षण के दौरान वार्ड पंच करण चौधरी, वार्ड पंच खीमाराम मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous Post

कोठार में श्री सतीमाता मेला महोत्सव : भजन संध्या आज, मेला कल 25 जून को

Next Post

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठकः कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन पर की चर्चा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Next Post

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठकः कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन पर की चर्चा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page