PALI SIROHI ONLINE
कोठार में श्री सतीमाता मेला महोत्सव : भजन संध्या आज, मेला कल 25 जून को
बाली उपखंड के कोठार गांव में श्री सतीमाता देविका कंवर का दो दिवसीय मेला महोत्सव 24 जून से आयोजित होगा।
सती माता विकास समिति के सदस्य हनुमानसिंह राव ने बताया कि ज्येष्ठ सुदी एकादशी के अवसर पर श्री सतीमाता निर्वाण दिवस मनाया जाएगा।
सती माता विकास समिति एवं समस्त खरवड़ गोत्र के तत्वावधान में 24 जून, बुधवार रात्रि 8 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन 25 जून को सुबह 10 बजे लाभार्थी भामाशाहों का बहुमान व सभा होगी। इसके पश्चात 12 बजे श्री सतीमाता की आंगी व पूजन समेत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके महाप्रसादी रखी गई है।
श्री सतीमाता धाम, समस्त चण्डीसा राव खरवड़ गोत्र समाज स्थल कोठार में श्री अंगाई माताजी, सती माता छतरी व महाकाली मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।
इससे पूर्व समिति अध्यक्ष कुन्दनसिंह मुण्डारा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष धनवीरदान बेड़ा, कोषाध्यक्ष अरविन्दसिंह बीजापुर, सचिव नाथुसिंह सेवाड़ी व सह-सचिव रमेशकुमार पिण्डवाड़ा सहित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।


