PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-रेवदर उपखण्ड के मंडार में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंडार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी राजन लोहिया ने की।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, सीएलजी सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं त्योहार के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
एसडीएम राजन लोहिया ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवादित गतिविधि से दूर रहें तथा प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए और त्योहार के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के निर्देश दिए गए।
ये रहे मौजूद
बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय कोली, एसआई फालूराम, एएसआई मोहनलाल विश्नोई, देवाराम रावल, बलवंत सिंह हुम्मड़, इम्तियाज भाटी सहित सीएलजी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।


