PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
पाली-पाली में मालगाड़ी की चपेट में आने से 31 साल के युवक की मौत हो गई। वह अपनी साली की शादी में आया हुआ था। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर फट गया धड़ रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
हादसा डीएफसी रेलवे लाइन का सोमवार का है। शव को मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर पुलिस ने जांच शुरू की है।
मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार रात 12 से 1 बजे के बीच हुआ। मृतक की पहचान देवली आऊवा गांव निवासी कमलेश (31) पुत्र केसाराम मीणा की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसके चेहरे के दो टुकड़े हो गए। धड़ भी बुरी तरह कुचल गया।साली की शादी में गुजरात से आए थे
मृतक के छोटे भाई निलेश ने बताया कि उनका भाई गांधीधाम में ड्राइविंग का काम करते थे। 19 जून को मारवाड़ उपखंड क्षेत्र के नीपल गांव में उनकी साली की शादी थी। पत्नी और दोनों बच्चों को उन्होंने पहले ही शादी में भेज दिया। खुद 17 जून को गांधीधाम से आए और 18 जून को नीपल शादी समारोह में जाने का कहकर निकले थे।
22 जून सोमवार सुबह उनके मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत का समाचार सूनकर मौके पर पहुंचे। यकीन नहीं हो रहा कि भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी बाइक भी रेलवे ट्रेक के पास पड़ी मिली। मृतक शादीशुदा था। उनके एक 11 साल और एक साढ़े तीन साल का बच्चा है। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक की पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

