• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयासः बेटे की सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज थे बदमाश, बोले- पोस्ट हटाओ और माफी मांगों

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 22, 2026
in Local
0
घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयासः बेटे की सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज थे बदमाश, बोले- पोस्ट हटाओ और माफी मांगों

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में एक युवक की सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज युवकों ने उसकी मां को जिंदा जलाने का प्रयास किया। बदमाश युवक घर में घुसे और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घबराई महिला ने पानी डालकर खुद को बचाया।

घटना जालोर जिले में शनिवार की देर रात हुई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से नाराज थे चारों युवकथानाधिकारी ने बताया- पीड़िता ने आज रिपोर्ट दी है। बताया कि 20 जून की रात करीब 8 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान अभिमन्यु अपने साथ तीन अन्य युवकों को लेकर उसके घर में जबरन घुस गया।

आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़, धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसके बाद उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया।

महिला को धमकी देते हुए आरोपियों ने कहा कि उसके बेटे ने 2 दिन पहले गांव में हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, इससे वे नाराज हैं।

रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि चारों युवक अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल भी लेकर आए थे। घर और महिला पर पेट्रोल छिड़का और फिर माचिस से आग लगाकर भाग निकले।

हालांकि घर में रखे पानी से महिला ने खुद को बचाया और घर में लगी आग पर भी काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

3 घंटे बाद फिर लौटे चारों युवक, धमका कर गए

पीड़िता ने बताया- घटना के दौरान उसके बेटे का फोन आया तो आरोपियों ने फोन पर उसे धमकाया और वीडियो हटाने और समाज से माफी मांगने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर उसकी मां को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

महिला का कहना है- रात करीब 11 बजे आरोपी दोबाराउसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद आरोपी युवक धमकी गांव से बाहर निकालने की धमकी देकर चले गए।

घटना के बाद पीड़िता ने रविवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में डीएसपी का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Previous Post

चामुंडेरी निवासी लक्ष्मण राम परमार बने पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ में जिला महामंत्री

Next Post

मारवाड़ जक्शन-साली की शादी में आया जीजा मालगाड़ी से कटा, सिर के 2 टुकड़े हुए; गुजरात से आए थे

Next Post
मारवाड़ जक्शन-साली की शादी में आया जीजा मालगाड़ी से कटा, सिर के 2 टुकड़े हुए; गुजरात से आए थे

मारवाड़ जक्शन-साली की शादी में आया जीजा मालगाड़ी से कटा, सिर के 2 टुकड़े हुए; गुजरात से आए थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page