• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भाटूण्ड में बाइक सवार की मौत के बाद आश्वाशन पर परिजनों ने शव उठाया  पुलिस ने मेगा हाईवे पर यातायात किया सुचारू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 20, 2026
in Local
0
भाटूण्ड में बाइक सवार की मौत के बाद आश्वाशन पर परिजनों ने शव उठाया  पुलिस ने मेगा हाईवे पर यातायात किया सुचारू

PALI SIROHI ONLINE

पिंटू अग्रवाल

बाली उपखण्ड के भाटूण्ड ग्राम में ट्रक से बाइक सवार की मौत के बाद मुआवजे के आश्वाशन पर परिजनों ने शव उठाया  पुलिस ने मेगा हाईवे पर यातायात करवाया सुचारू
भाटूण्द सड़क हादसे के बाद चला धरना समाप्त, परिजन पोस्टमार्टम के लिए हुए राजी, नाना थाना अंतर्गत भाटूण्द ग्राम में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अनिल दवे पुत्र भंवरलाल दवे की मृत्यु के बाद शनिवार सुबह से चल रहा धरना-प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हो गया। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया था।

धरना समाप्त कराने में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच मध्यस्थता कर समाधान का प्रयास किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को सुमेरपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलवाया गया, जहां पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं संविदा नौकरी दिलाने की मांग रखी गई।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री तथा विधायक के स्तर पर मिले आश्वासन और एडवोकेट मुकेश बोहरा सहित 8 सदस्यों के साथ मध्यस्थता के बाद परिजन ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए सहमत हो गए और सड़क पर रखा शव उठा लिया गया।

इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान तहसीलदार जितेंद्र सिंह चंपावत,सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह,बाली थाना अधिकारी परबत सिंह,नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा, बेड़ा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा,asi राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भाटूण्द में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में अनिल दवे की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी रोष व्याप्त हो गया था। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई और धरना समाप्त कर दिया गया।

भाटून्द ग्राम में बाइक सवारों को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। पीछे बैठे ज्वेलर उछलकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। ट्रेलर करीब 50 फीट तक ज्वेलर को घसीटते ले गया। मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। शव के टुकड़े पूरी सड़क पर बिखड़ गए। बाइक चला रहे युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही। हादसा  बाली -पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर नाणा थाना क्षेत्र के भाटूंद बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। घटना के कुछ देर बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। बाद में पुलिस ने रूट डायवर्ट कर गाड़ियों को निकलवाया।

दुकान पर जाने के लिए बाइक से निकले थे

नाणा थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अनिल दवे (35) निवासी भाटूंद के रूप में हुई है। शिवगंज में अनिल की ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार सुबह वह दुकान पर जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक उनका साथी सुरेश लुहार चला रहा था। घर से महज 500 मीटर दूर चलते ही भाटूंद बस स्टैंड पर मौत बनकर आए ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया। सुरेश भी घायल हुआ है।

एक भाई की पहले हो चुकी है मौत, दूसरा बीमार

अनिल दवे (मृतक) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, अनिल के एक भाई की कुछ समय पहले सिरोही में एक अन्य सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उनका दूसरा भाई गंभीर किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अनिल की मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है।

हाईवे पर शव रखकर धरना

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए भाग रहे ट्रेलर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को स्टेट हाईवे पर ही रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे और प्रशासनिक सहायता की मांग पर अड़े हैं। सुबह करीब 9 से 10 बजे तक जाम लगा रहने के बाद पुलिस ने वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया।

स्पीड ब्रेकर न होने से हुआ हादसा

धरने में शामिल नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाटूंद बस स्टैंड पर आए दिन हादसे होते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग से यहां स्पीड ब्रेकर (गति अवरोधक) बनवाने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। प्रशासन की इसी लापरवाही के कारण आज एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। एडवोकेट मुकेश बोहर्रा ने कहा था जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी जब तक धरना जारी रहेगा। परन्तु आश्वाशन के बाद धरना समाप्त हो गया।

ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सुमेरपूर डीएसपी जितेंद सिंह ,तहसीलदार जितेंद सिंह चंपावत,बाली थानाधिकारी परबत सिंह व नाणा थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा नानां एएसआई राजेन्द्र सिंह राठौड़ अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी को मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

Previous Post

बाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से खूनीगुड़ा निवासी नारायण सिंह की हुई मौत,बोया की तरफ जा रहे थे कि हुआ हादसा

Next Post

21 जुन को विशाल भजन संध्या गांथी में

Next Post

21 जुन को विशाल भजन संध्या गांथी में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page